February 28, 2026

खदान में हादसा, स्कैनिया वाहन पलटने से चालक घायल

कोरबा 13 जुलाई। एसईसीएल की कुसमुंडा ओपनकास्ट माइंस में आज ओवर बर्डन की मिट्टी अनलोड करते समय स्कैनिया वाहन पलट गया जिससे उसका चालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एसईसीएल के विभागीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार ओड़िसा की कंपनी नारायणी को कुसमुंडा खदान में ओवरबर्डन का ठेका मिला हुआ है। कंपनी द्वारा आज सुबह ओबी हटाने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान स्कैनिया वाहन क्रमांक सीजी.12 बीडी.1125 मिट्टी को अनलोड करते समय अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन चालक हरि घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए विभागीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को उठवाने की कार्यवाही की। वहीं खदान में काम कर रहे लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word