March 21, 2026

फोरलेन निर्माण कार्य में लापरवाही, खेतों में जलभराव

कोरबा 22 जुलाई। पतरापाली से कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के पूर्व सही ढंग से सर्वे नहीं किए जाने की वजह से बरसात में खेतों में जलभराव हो रहा है। इससे किसानों को भारी क्षति हुई है।

पाली विकासखंड के ग्राम सरायपाली व चीताझोरकी में 30 से 40 किसानो की स्वामी हक की भूमि स्थित है। इस क्षेत्र में वर्तमान में फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। मैसर्स दिलीप बिल्डर्स कामर्स लिमिटेड कंपनी निर्माण कार्य करा रही है। खेती किसानी कर जीवन यापन करने वाले किसानों के खेतों में पानी भर जाने से तालाब में तब्दील हो गया है। बरसात के पूर्व ही किसानों ने जुताई बुवाई की लेकिन अब पानी भर जाने से पूरी फसल चौपट हो गई है। यहां छिंदपारा, बुडबुड के बरसात का पानी आता है लेकिन सर्वे के दौरान इस स्थल का सही आकलन नहीं किया गया। गर्मी में सड़क निर्माण कर दिए जाने के कारण अब बरसात का पानी भरने लगा है। यहां पुल निर्माण किए जाने की अत्यंत आवश्यकता है। एनएच और डीवीएल कंपनी की मनमाने कार्य से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। इसकी शिकायत कलेक्टर सहित उच्चाधिकारियों से की गई है। ग्रामीणों ने पानी निकासी की व्यवस्था करने और खेतों की फसल की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word