March 23, 2026

अच्छे खानपान से जटिल बीमारियों का इलाज संभवः डॉ. कुमार

कोरबा 2 अगस्त। प्रसिद्ध न्यूट्रिनिस्ट और बायोकेमिस्ट डॉ.एस कुमार ने रविवार को यहां कहा कि दवा नहीं वरन अच्छे खानपान से जटिल बीमारियों का भी इलाज संभव है। डायबिटीज के क्षेत्र में वर्षों के शोध के बाद वे दावा करते हैं कि हमारे देश में अधिकांश लोग जिन्हें शुगर का मरीज घोषित कर दिया गया है, दरअसल वे रोगी हैं ही नहीं।

उन्हें स्वस्थ होने के लिए अपने खानपान में बदलाव के साथ-साथ जीवनशैली में बदलाव व पोषण के आवश्यक तत्व लेने की जरूरत है। नागपुर के डॉ. एस कुमार ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हमारे शरीर का औसतन 75 प्रतिशत भाग पानी है। जो कि अल्कलाइन है। जबकि हम जो खानपान लेते हैं उनमें से अधिकांश एसिडिक है। ऐसे में वह हमारे शरीर की कोशिकाओं को प्रभावित करता है। शरीर की अपनी खुद की हिलिंग क्षमता होती है। वह बीमारियों से लड़ने के लिए स्वयं सक्षम होता है। चिकित्सा पद्धति चाहे एलोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वेदिक हो सबकी अपनी जगह अलग महत्व है।

खतरनाक है खाद्य तेल दूध और नमकः-डॉ.कुमार ने कहा कि आयोडाइज नमक स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। सेंधा नमक का इस्तेमाल करना चाहिए। दूध की प्रवृत्ति अम्लीय है, जो शरीर के लिए ठीक नहीं है। इसी तरह से गेहूं की तुलना में ज्वार, बाजरा, मक्का जैसे मोटे अनाज लाभदायी हैं। तेल चाहे फिर वह पामोलिन हो, सूर्यमुखी हो या कोई और शरीर के लिए अच्छा नहीं है। सबसे बेहतर राइस ब्रान अर्थात धान के छिलके से बनने वाला तेल होता है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word