February 26, 2026

किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 6 सितंबर। अपराधिक घटनाओं का सिलसिला जिले में जारी है। बीते 31 अगस्त को कुसमुंडा क्षेत्र में एक किशोरी को अगवा करने के साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में रिपोर्ट होने के बाद पुलिस ने जांच की। पीड़िता को बरामद करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कुसमुंडा पुलिस ने बताया कि आरोपी फूलसिंह अघरिया निवासी डोंगाघाट बालको नगर को 363, 376 आईपीसी में दबोचा गया है। उसने इस इलाके की किशोरी को बहला फुसलाकर अपहृत कर लिया था। इसी दौरान उससे दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के लापता होने पर परिजन परेशान हुए। उन्होंने इस बारे में कुसमुंडा पुलिस को सूचना दी थी, जिस पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया। संबंधित व्यक्ति की तलाश का काम शुरू किया गया। जांच की कड़ी में मोबाईल नंबर को सर्विलांश पर डाला गया। लोकेशन मिलने के साथ आरोपी को दीपका क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वहीं अपहृत किशोरी को भी बरामद कर लिया गया। उसने अपने साथ दुष्कर्म होने की जानकारी दी है। इसके अंतर्गत आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word