February 26, 2026

कोरबा: रक्षित निरीक्षक संजय साहू उप पुलिस अधीक्षक बने

कोरबा 15 सितम्बर। राज्य सरकार ने प्रदेश विभिन्न थानों में अपनी सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के 74 पुलिस कर्मियों को डीएसपी बनाने का फैसला किया है। इसमें 47 थाना प्रभारियों (निरीक्षकों) का नाम भी शामिल है। कोरबा जिले में पदस्थ रक्षित निरीक्षक संजय कुमार साहू भी पदोन्नत होकर उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बने हैं। ​इस संबंध में गृह विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी कर दिया है। सरकार के इस फैसले से पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word