February 26, 2026

बिजली कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता बंद करेंगे चिकित्सालय

कोरबा 21 सितंबर। विद्युत मंडल पश्चिम में कार्यरत नर्स, वार्ड ब्वाय व लेब टेक्रिशियन को बाहर किया गया है, जिसे लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है। इन कर्मचारियों को वापस लाने की मांग को लेकर बिजली कर्मचारी ठेका मजदूर संघ के कार्यकर्ता कल चिकित्सालय के सामने जाकर प्रदर्शन करेंगे और चिकित्सालय को बंद करायेंगे। चिकित्सालय में नियमित कर्मचारियों का ईलाज होता है। यहां पर कई कर्मचारियों को संविदा के आधार पर नियुक्ति दी गई थी। नौकरी से निकाले जाने पर कर्मचारी कल आंदोलन करेंगे। बिजली कर्मचारी संघ के प्रमुख नेता राधेश्याम जायसवाल, चंद्रशेखर दुबे के नेतृत्व में चिकित्सालय में जाकर कर्मचारियों से मुलाकात की गई है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word