September 20, 2024

निगम द्वारा किया जा रहा फागिंग मशीन का संचालन

कोरबा 22 सितम्बर। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा मच्छरों की रोकथाम तथा उन्हें खत्म करने के लिए वार्डो बस्तियों व आवासीय व्यवसायिक परिसरों में फागिंग मशीन का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है, इस हेतु प्रत्येक वार्ड में मशीन संचालन की तिथिवार कार्ययोजना तैयार कर ली गई है तथा क्रमशः सभी वार्डो में मशीन का संचालन किया जाएगा।

आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम केारबा द्वारा 20 सितम्बर से वार्ड एवं बस्तियों में फागिंग मशीन का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी ने बताया कि विभिन्न वार्डो में फागिंग मशीन के संचालन हेतु कार्ययोजना तैयार करने के उपरांत 20 सितम्बर से यह कार्य प्रारंभ हो गया है तथा प्रत्येक वार्ड में 02 घंटे फागिंग मशीन संचालित कराई जाएगी। इस कड़ी में 20 सितम्बर को वार्ड क्र. 01 में फागिंग मशीन संचालित की गई, वहीं 21 सितम्बर को वार्ड क्र. 04, 05 एवं 06 में फागिंग मशीन चलाई गई। निर्धारित कार्ययोजना अनुसार 22 सितम्बर को वार्ड क्र. 07, 08, 09 में फागिंग मशीन चलाई जाएगी, वहीं 23 सितम्बर को वार्ड क्र. 10, 11 में , 24 सितम्बर को वार्ड क्र. 02, 13 में, 25 सितम्बर को वार्ड क्र. 14, 15 में, 27 सितम्बर को वार्ड क्र. 03, 16 में, 28 सितम्बर को वार्ड क्र. 17, 18 में, 29 सितम्बर को वार्ड क्र. 20, 21 में, 30 सितम्बर को वार्ड क्र. 22, 23 में, 01 अक्टूबर को वार्ड क्र. 24, 25 में, 02 अक्टूबर को वार्ड क्र. 12, 26, 27 में, 04 अक्टूबर को वार्ड क्र. 28, 29 में, 05 अक्टूबर को वार्ड क्र. 30, 31 में, 06 अक्टूबर को वार्ड क्र. 32, 33 में, 07 अक्टूबर को वार्ड क्र. 34, 35 में, 08 अक्टूबर को वार्ड क्र. 36, 37 में, 09 अक्टूबर को वार्ड क्र. 39, 40, 41 में, 11 अक्टूबर को वार्ड क्र. 42, 43 में, 12 अक्टूबर को वार्ड क्र. 44, 45 में, 13 अक्टूबर को वार्ड क्र. 46, 47 में, 14 अक्टूबर को वार्ड क्र. 48, 49 में, 15 अक्टूबर को वार्ड क्र. 52, 53 में, 16 अक्टूबर को वार्ड क्र. 55, 66 में, 18 अक्टूबर को वार्ड क्र. 64, 65, 67 में, 19 अक्टूबर को वार्ड क्र. 62, 63 में, 20 अक्टूबर को वार्ड क्र. 60, 61, 64 में, 21 अक्टूबर को वार्ड क्र. 58, 59 में, 22 अक्टूबर को वार्ड क्र. 54, 56, 57 में चलाई जाएगी।

Spread the word