April 17, 2026

KBC में प्रतिभागी रही महिला डॉक्टर की हुई पिटाई, पति गिरफ्तार

रायपुर 28 सितंबर। पति ने कौन बनेगा करोड़पति शो में प्रतिभागी रही रायपुर के एक बड़े निजी अस्पताल में रेसीडेंट डॉक्टर के साथ जमकर मारपीट की है। महिला डॉक्टर ने पति के खिलाफ जान से मार देने की धमकी और मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ थाने में 294, 323, 498 और 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पति ने पत्नी को घसीटते हुए घर से बाहर निकाला जिससे उसकी पीठ बुरी तरह छिल गई है। मामला राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

महिला डॉक्टर ने 2019 में कौन बनेगा करोड़पति शो में हिस्सा लिया था। सूत्र बताते है कि KBC 2019 में शो के दौरान अमिताभ बच्चन से बातचीत के दौरान पत्नी ने मजाक-मजाक में ये कहा था कि उसके पति कुछ नहीं करते और उन्हें ही सारी प्लानिंग फ्यूचर के लिए करनी पड़ती है। बस इसी बात पर महिला के पति को उसके दोस्त ने एक तंज मारा था। इस शो में महिला ने छह लाख से ज्यादा की रकम भी जीती थी।

इसके बाद महिला जब अपने घर लौटी तब से ही पति से किसी न किसी बात को लेकर विवाद होने लगा था। पति के इस रवैये से परेशान महिला डाॅक्टर अलग रहने लगी थी। महिला के दो बच्चे भी हैं, जो उसके पति के साथ रहते है। 27 सितंबर की शाम महिल अपने बच्चों से मिलने के लिए पति के घर पहुंची थी, उस दौरान उसके पति अश्वनी राठौर ने मिलने से मना कर। इस बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, पति ने अपनी पत्नी की हाथ-मुक्कों से जमकर पिटाई कर दी। साथ ही गाली गलौज कर अपने घर से भगा दिया। विवाद हुआ और पीड़िता की उसके पति और उसके पति के साथ रह रही अन्य महिला ने जमकर पिटाई की। जिसके बाद मामला थाना पहुंचा और पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 498ए और धारा 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word