अज्ञात जंतु के काटने से महिला की हुई मौत

कोरबा 22 अक्टूबर। बालको थानांतर्गत ग्राम बेंदरकोना निवासी एक महिला को देर रात अज्ञात जंतु ने काट लिया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाये जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम बेंदरकोना निवासी भगवती बाई यादव उम्र 41 वर्ष पति संतोष यादव को देर रात अज्ञात जंतु ने काट लिया। जिसकी हालत बिगडऩे पर पति एवं पुत्र द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे देखते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने वार्ड ब्वाय की सूचना पर मर्ग कायम कर मृतका के शव को पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word