March 17, 2026

जमीन बंटवारा को लेकर भाईयों में सिर फुटौव्वल

कोरबा 8 नवम्बर। पैतृक जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर कल सुबह बड़े भाई ने छोटे भाई को लाठी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रजगामार चौकी के ग्राम पंचायत कोरकोमा के आश्रित ग्राम केरवा में निवासरत प्रभुलाल कंवर उम्र 45 वर्ष तथा बाबूलाल कंवर उम्र 50 वर्ष पिता खेम सिंह कंवर संयुक्त मकान में रहते थे। इनके मध्य पिता की मौत के बाद जमीन जायदाद के बंटवारे को लेकर आये दिन विवाद होते रहता था। कल सुबह 11 बजे के लगभग दोनों भाईयों के मध्य पुनरू जमीन बांटे को लेकर विवाद होने लगा। विवाद ज्यादा बढऩे पर बड़े भाई बाबूलाल ने लाठी से प्रभुलाल के उपर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। इस घटना के बाद घायल प्रभुलाल रजगामार चौकी पहुंचा। जिसके द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराये जाने पर चौकी पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 294, 506, 323 भादवि के तहत मारपीट किये जाने का अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word