March 24, 2026

कोरोना: कोरबा में 124 और छत्तीसगढ़ में मिले आज 2400 नए पेशेन्ट

कोरबा 6 जनवरी। जिले में आज 124 कोविड संक्रमितो की पहचान हुई है। इनमें 80 पुरुष और 44 महिला शामिल हैं।

इन मरीजों में करतला 12, कटघोरा ग्रामीण 17, कटघोरा शहरी 38, कोरबा ग्रामीण पाँच, कोरबा शहरी 47, पाली चार और पौड़ी उपरोडा में 01 मरीज की पहचान हुई है।

दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। यहां प्रतिदिन नए मरीजों के आंकड़ों में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। वहीं मौतों का सिलसिला भी शुरू हो गया हैं। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की ताजा स्थिति को बताया है। जारी बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेश में 2400 नए मामले सामने आए है। अकेले रायपुर में 752 मरीजों की पुष्टि हुई है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word