March 17, 2026

4 राज्यों में भाजपा की जीत, कुसमुण्डा में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

कोरबा 11 मार्च। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश सहित उत्तंराखंड मणिपुर और गोवा में भाजपा की जीत का रास्ता प्रशस्त हो गया है। इस खास मौके पर कुसमुंडा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाने के साथ एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और लोगों का मुंह मीठा कराया। यहां पर त्यौहार से पहले ही होली भी खेली गई।

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकेश झा के नेतृत्व में कुसमुंडा स्थित कबीर चौक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर व गोआ में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर जश्न मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यकर्ता गण क्षेत्रवासीयो ने मिलजुल कर
खुशियां मनाई । आतिशबाजी कर एक दूसरे को गुलाल लगाया गया। मिठाइयां बांटी गई और मोदी योगी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकेश झा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो दयानिधि प्रधान, मुकुल कर्ष, लक्ष्मीकांत जगत, सुनीता पाटिले, संजय पांडे, कालीचरण अग्रवाल,बसंत सिंह,रामेश्वर सोनी, नागेंद्र सिंह, सुखदीप सिंह, शिवराज सिंह शालिकराम दुबे,जनक राम पटेल, रवि कुकरेजा, गोलू धीवर, विनोद, अशोक व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word