March 18, 2026

हड़ताली वन कर्मचारियों को मिला जोगी कांग्रेस का समर्थन

कोरबा 28 मार्च। वेतन विसंगति दूर करने सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने रह वन कर्मचारियों का छत्तीगढ़ जोगी कांग्रेस ने समर्थन किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंच कर हड़तालियों का उत्साह बढ़ाया।   

वन कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जोगी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों की मांगे स्वाभाविक हैं। राज्य शासन को पूरा करने में देर नहीं करना चाहिए। उन्होने कहा कि वनकर्मचारियों की मांग के सामने सरकार को झुकना ही होगा। बताना होगा कि वन कर्मचारी सप्ताह भर धरना प्रदर्शन पर बैठे है। प्रदर्शन में विविधता देखी जा रही हैं। तीन दिन पहले कर्मचारियों शासन की मानसिक शुद्धि के लिए यज्ञ हवन किया। इसके बाद संगठन के महिला कर्मचारियों ने मांग पूरा करने संबंधित नारे मेंहदी से हाथों में लिखकर सरकार को उसके वादे याद दिलाए। प्रदर्शन की अगली कड़ी में शनिवार नुक्कड़ नाटक और ढोल ताशे बजाकर सरकार का अपनी मांग के प्रति ध्यान आकृष्ट कराया। कटघोरा में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने पाली.-तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा को मुख्यमंत्री के नाम पत्र सौंपा गया, जिसमें मांग पूरा करने का आग्रह किया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word