September 20, 2024

योग संस्थान के 56 वर्ष पूरे होने पर मनाया गया स्थापना दिवस

कोरबा 18 अप्रैल।  प्राचीन भारत में जन्मी योग विधा का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। योग को अपनाने से लोगों को विभिन्न प्रकार के अंदर लाभ हो रहे हैं। भारतीय योग संस्थान के 56 वर्ष पूरे होने पर कोरबा में भी स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर योग साधकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।   

अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज परिसर में स्थापना दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जीवन में योग को अपनाने और इसके महत्व को भली भांति समझने वाले योग साधकों ने कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित की। भारतीय योग संस्थान के रायपुर जिला प्रधान मुकेश सोनी और जिला मंत्री राजेश अग्रवाल अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित हुए। अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योग साधिकाओं ने दीप आराधना ईश्वर की स्तुति की।   

सूर्योदय के बेला में प्रारंभ हुए कार्यक्रम का संचालन कोरबा केंद्र की प्रमुख आभा अग्रवाल ने किया। आभा ने प्राणायाम और योग अभ्यास कराते हुए इसके महत्व को परिभाषित किया। उपस्थित लोगों ने पूरे मनोयोग से अभ्यास को दोहराया। भारतीय योग संस्थान के प्रतिनिधियों ने हास्य आसन और जलनेती से जुड़ी प्रक्रियाओं को समझाने के साथ इनका प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी कराया। इस बारे में लोगों को सावधानिया बताई गई और इसके लाभ से भी अवगत कराया गया। संगीत की लय पर साधिकाओं ने सुंदर नृत्य प्रस्तुति भी दी। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में इंजीनियर राज अग्रवाल, भगवान दास अग्रवाल, सुदेश चौहान, राधे बंसल, सुनील कुमार सहित कोरबा के योग प्रेमियों ने अपनी भूमिका का निर्वाह किया।

Spread the word