April 11, 2026

दीपका पुलिस द्वारा ज्योतिनगर में की गयी चलित थाना का आयोजन

कोरबा 12 मई। दीपका पुलिस द्वारा ज्योतिनगर में संगवारी पुलिस, चलित थाना कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रवासीयो की समस्याऐं सुनी गई एवं मोबाईल, एटीएम से धोखाड़ी व अपराधों के संबधों जानकारी दी गई।   

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल पुलिस अधीक्षक, अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुश्री लितेष सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक, दर्री के मार्गदर्शन एवं निर्देशाानुसार जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए 10 मई 2022 को थाना दीपका के ज्योतिनगर में संगवारी पुलिस के तहत चलित थाना का आयोजन किया गया। चलित थाना में पार्षद, जनप्रतिनिधि के अलावा 50 -60 की संख्या में लोग उपस्थित थे। चलित थाना में लोगो को मोबाईल, एटीएम से धोखाधड़ी, सायबर संबंधी ठगी से बचने के संबंध में जानकारी दी गई तथा यातायात नियमों की जानकारी, महिला संबंधी अपराधों की जानकारी अवैध शराब एवं अन्य समाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक रहने की समझाईश दी गई।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word