February 25, 2026

आपसी विवाद में लौटी बारात तो पुलिस ने हस्तक्षेप कर अपनी मौजूदगी में कराई शादी

कोरबा पुलिस का मानवीय चेहरा फिर आया सामने     

कोरबा 18 मई। श्री भोजराम पटेल ( भा.पु. से.) पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा “तुहर पुलिस, तुहर द्वार “ के तहत नागरिकों के बीच उपस्थित होकर उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश पर श्रीअभिषेक वर्मा (रा.प्र.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा, श्री योगेश साहू ( रा.प्र.से.) नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के मार्गनिर्देशन में विजय चेलक थाना प्रभारी बालकों के द्वारा 16 मई 2022 को  थाना बालकोनगर से 20 किलोमीटर दूर ग्राम चुइहा में अपनी मौजूदगी में एक युवती की शादी सम्पन्न कराई।

दरअसल मिलनदास निवासी पम्प हाउस कोरबा अपने बेटे मनीष दास का विवाह कराने बारात लेकर ग्राम चुहिया के घासीदास महंत के घर गए थे।  बारात परघनी के दौरान डी जे में बाराती डांस कर रहे थे। उसी दौरान डांस करने की बात पर दोनो पक्ष में विवाद हो गया। विवाद इतना ज़्यादा बढ़ा कि दुल्हे के पिता बिना दुल्हन लिये बारात वापस ले गया। इससे लड़की का परिवार काफ़ी विचलित हो गया। तत्काल ग्राम चुइहा के सरपंच शिवराज राठिया के द्वारा थाना बालको नगर को घटना के सम्बंध में अवगत कराया गया। इस सम्बंध में  थाना प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। तत्काल घटना पर गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुए लड़की पक्ष को यथा सम्भव मदद करने निर्देश देने पर दोनो पक्ष को समझाइस दिया गया। लड़के एवं लड़की के पिता को समझाने पर दोनो पक्ष पुलिस की उपस्थिति में शादी करने राज़ी हो गए। इसके बाद पुलिस ने दूल्हे मनीष दास का विवाह दुल्हन अंजली महंत के साथ सामाजिक रीति रिवाज के साथ ग्राम चुहिया में संपन्न कराया।

**उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय चेलक, प्रधान आरक्षक कुलदीप तिवारी और आरक्षक संजीव सिंह की महत्वूपर्ण भूमिका रही।*

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word