March 20, 2026

ग्राम जेपेली में चलीत थाना लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

कोरबा 22 मई। थाना उरगा कोरबा द्वारा 20 मई 2022 को ग्राम जेपेली में चलीत थाना लगाया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भोजराम पटेल के मार्गदर्शन और श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं श्री योगेश साहू नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देश पर थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक राजेश जांगड़े द्वारा चलित थाना का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम के महिला पुरुष बच्चे उपस्थित होकर समस्या बताएं। जिस पर मौके पर ही निराकरण किया गया एवं महिला संबंधित अपराध,एटीएम फ्रॉड साइबर अपराध, पास्को एक्ट, गुड टच् बैड टच के बारे में जानकारी दिया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word