April 11, 2026

छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

नाम पता आरोपीगण:-
(01) प्रदीप दास उर्फ छोटनदास मानिकपुरी पिता छत्तुदास उम्र 30 वर्ष,
(02) रंजीत दास उर्फ मोटू दास मानिकपुरी पिता छत्तू दास उम्र 26 वर्ष,
(03) संदीप दास उर्फ बतालू दास पिता छत्तू दास उम्र 21 वर्ष साकिनान बोकरामुड़ा चौकी हरदीबाजार थाना कुसमुंडा

कोरबा/हरदीबाजार. पीड़ित प्रार्थिया निवासी बोकरामुड़ा चौकी हरदीबाजार ने दिनांक 18.05.2022 को चौकी उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 18.05.2022 को वह अपनी बहनों के साथ घूमने गई थी, जो जंगल के पास शाम लगभग 17:30 बजे पहुंची थी। उसी समय आरोपी प्रदीप दास उर्फ छोटनदास मानिकपुरी पिता छत्तुदास उम्र 30 वर्ष, रंजीत दास उर्फ मोटू दास मानिकपुरी पिता छत्तू दास उम्र 26 वर्ष, संदीप दास उर्फ बतालू दास पिता छत्तू दास उम्र 21 वर्ष साकिनान बोकरामुड़ा चौकी हरदीबाजार आये और प्रार्थिया के बायें कंधा को पकड़कर खींचने लगे। मना करने पर गंदी गंदी गाली देते हुए प्रार्थिया की 02 अन्य बहनों का भी तीनों आरोपी हाथ, बांह पकड़कर अपने तरफ खींचने लगे तथा दुपट्टा को छीन कर फेंक दिये और छेड़छाड़ करने लगे। घटना के संबंध में पीड़िता/ प्रार्थिया की रिपोर्ट पर चौकी हरदीबाजार में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भोजराम पटेल,श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा,नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान आज दिनांक 24.05.2022 को उक्त आरोपियों के ग्राम बोकरामुड़ा में रहने की सूचना मिलने पर हमराह स्टॉफ द्वारा ग्राम बोकरामुड़ा पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, स.उ.नि. भारत सिंह मरकाम, प्र.आर. 215 ओमप्रकाष डिक्सेना, आरक्षक 754 कमल कैवर्त, आरक्षक 693 पंचू सिदार, आरक्षक 868 हेमंत कुर्रे, आर. 172 गौतम पटेल, आर. 213 गौकरण श्याम, आर. 594 मुकेष यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word