September 17, 2024

कोरबा 5 जून। 04 जून 2022  को पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल, अतिरिक्त वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा श्री ईश्वर त्रिवेदी के निर्देशन में संगवारी पुलिस चलित थाना ग्राम पंचायत लालपुर के पंडोपारा में लगाया गया। जिसमें गांव के आम जनता महिला पुरुष करीबन 25-30 की संख्या में उपस्थित आए, जिनको किसी प्रकार की। समस्या एवं परेशानी के संबंध में बताने कहने पर उनके द्वारा किसी प्रकार की समस्या नही होना बताये। उपस्थित आमजन को कानूनी संबंधित जानकारी देते हुए महिलाओं एवं बच्चों के साथ होने वाले अपराध एवं घटना के संबंध में, सायबर ठगी से सम्बंधित जानकारी, बरसात के समय मे सर्पदंश से बचाव, वनों की कटाई एवम आग से बचाने सम्बन्धी सुझाव, हांथी प्रभावित क्षेत्र होने से  वन विभाग एवम शासन के गाइड लाइन का पालन कर अपने आप को सुरक्षित करने  विस्तार से समझाइश, सुझाव दिया गया।

Spread the word