March 18, 2026

गिरफ्तारी से बचने लगातर बदल रहा था अपना ठिकाना

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

कोरबा 23 जून. पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा,नगर पुलिस अधीक्षक दर्री के सुश्री लितेश सिंह द्वारा महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 23.06.2022 को हरदीबाजार की नाबालिक बालिका के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 17.04.2022 को प्रार्थी ने चौकी हरदीबाजार में उपस्थित होकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिक पुत्री को बहला फूसला कर कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी हरदीबाजार में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 145/22 धारा 363 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया। आज दिनांक 23.06.2022 को मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर पीड़िता को आरोपी नंदलाल कष्यप पिता लखन लाल कष्यप उम्र 20 वर्ष साकिन कसईपाली थाना दीपका के कब्जे से ग्राम नीमपानी चौकी चैतमा से बरामद कर लिया गया। पीड़िता से पूछताछ करने पर उसने बताया कि दिनांक 13.04.2022 को आरोपी नंदलाल कष्यप पीड़िता को बहला फूसला कर भगा ले गया था और शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता के मना करने के बावजूद पीड़िता के साथ कई बार जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाया है। प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध धारा 366, 376 भादवि.,4,6 पॉक्सो अधिनियम जोड़ी गई है। आरोपी नंदलाल कष्यप का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से आरोपी को आज दिनांक 23.06.2022 को दोपहर 2:50 बजे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी हरदीबाजार, सउनि. प्रदीप यादव, आरक्षक 271 संजय चन्द्रा, आरक्षक 754 कमल कैवर्त, आरक्षक 172 गौतम पटेल, आरक्षक 213 गौकरण श्याम, म.आर. 10 ममता दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word