October 2, 2024

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा नव नियुक्त कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात कर स्वागत की

कोरबा 5 जून। जिले के नवनियुक्त कलेक्टर संजीव कुमार झा आई ए एस से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला पदाधिकारियों द्वारा सौजन्य मुलाकात कर स्वागत किया गया। मुलाकात के दौरान कार्यरत कर्मचारी अधिकारियों के हितों के संरक्षण एवं शासकीय योजनाओं का लाभ जिले मे कार्यरत कर्मचारी अधिकारियों को मिल सके आग्रह किया गया।

कलेक्टर द्वारा आस्वस्त किया गया एवं उपस्थित सभी पदाधिकारियों को अपने अपने दायित्वों, कर्तब्यों का निर्वहन करने कहा गया जिससे शिक्षा के क्षेत्र मे कोरबा जिला ऊँचे मुकाम हासिल कर सके। कलेक्टर द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को सधन्यवाद ज्ञापित किया गया आज के सौजन्य मुलाकात के दौरान प्रमुख रूप से विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें प्रमुख रुप से छ ग़ आजाक्स संघ से. के आर डहरिया, छ ग़ शिक्षक संघ से तरूण सिंह राठौर, छ ग़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ से ओम प्रकाश बघेल एके डी पात्रे, आर डी केसकर,महेंद्र मिश्रा, एस एन शिव, मिलाप राम डहरिया,मान सिंह राठिया, श्री मति जे बी करपेएएल एन मिश्रा, बल्लभ दास वैष्णव, रामनाथ बघेल, एस एल भारद्वाज, सी एल बर्मन, एफ आर टंडन, अनूप कोराम, श्री मति सीमा लालए,टी आर कुर्रे, अनिल रात्रे, चंद्र प्रकाश पाटले, सुरेंद्र खूंटे,राजकुमारी डहरिया आदि भारी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the word