March 18, 2026

पांच दिवसीय हड़ताल: शिक्षा विभाग में पूर्ण तालाबंदी के लिए फेडरेशन को सौंपी जिम्मेदारी

कोरबा 20 जुलाई। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर 25 जुलाई से 29 जुलाई तक पांच दिवसीय हड़ताल में छत्तीसगढ़ के 4.45 लाख कर्मचारी अधिकारी अपने दो सूत्रीय मांग केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश में सबसे बड़ा एवं ऐतिहासिक आंदोलन करने जा रहे हैं। छत्तीसगढ प्रदेश के महत्वपूर्ण विभाग शिक्षा विभाग मे पूर्ण तालाबंदी की स्थिति होगी।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला इकाई कोरबा के पदाधिकारियों के द्वारा कोरबा जिले में भी पूर्ण तालाबंदी की स्थिति निर्मित करने सभी विभाग के कर्मचारी अधिकारियों से सतत संपर्क कर महत्वपूर्ण सहयोग हेतु प्रयास जारी है। पांच दिवसीय आंदोलन को सफल बनाने विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसी तारतम्य में टी पी उपाध्याय बी ई ओ कटघोरा को खंड संयोजक कटघोरा की कमान एवं मनीराम मरकाम एबीईओ पाली को पाली खंड का संयोजक बनाया गया है। पोड़ी उपरोड़ा खंड के संयोजक वरिष्ठ बी ई ओ ए के चंद्राकर को बनाए गए हैं शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी अधिकारियों द्वारा उक्त अधिकारियों को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन में दी गई जिम्मेदारी से उत्साहित हैं।

ज्ञातव्य हो कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान को सफल बनाने शिक्षा विभाग के आला अफसर भी अपने मौलिक अधिकार की प्राप्ति हेतु आगे आ रहे हैं शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों के द्वारा हड़ताल का समर्थन करते हुए सामूहिक अवकाश का प्रपत्र पूर्ण कर संगठन को सौंप दिया है इससे स्पष्ट है कि कोरबा जिले में शिक्षा विभाग में पूर्ण तालाबंदी की स्थिति होगी। इसी प्रकार सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को हड़ताल को सफल बनाने समर्थन लिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला इकाई कोरबा के द्वारा जिले में कार्यरत विभिन्न विभागों के जिला विभाग अध्यक्षों से अपील की गई है कि 5 दिवसीय हड़ताल मे अपना हक एवं अधिकार की मांग को पूर्ण समर्थन देकर हड़ताल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word