October 5, 2024

भैसमा में फन फैलाए बैठे नाग का हुआ पूजा-पाठ

कोरबा 25 जुलाई। हमारे देश में जीव जंतु भी पूजे जाते हैं। जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र भैसमा में ऐसे ही आस्था देखने को मिली। यहां रहने वाले एक व्यक्ति के घर शनिवार की रात को एक पांच फीट लंबा जहरीला नाग घुस गया।

सावन का महीना चल रहा है। भगवान शिव की आराधना की जा रही। यह सभी जानते हैं कि बाबा भोलेनाथ को नाग सांप प्रिय थे। बस फिर क्या था घर के लोग पूजा पाठ में लग गए। पूजा पाठ एक दो घंटे नहीं बल्की पूरे रात भर चला। इस दौरान श्रद्धालुओं ने फूल, अगरबत्ती, नारियल चढ़ाएं। लोगों का कहना है कि सावन में नाग देवता नाग देवता दर्शन देने पहुंचे हैं। खास बात यह है कि नाग सांप पूरी रात एक ही स्थान पर फन फैलाए बैठा रहा। किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। साथ ही कुछ लोग डरे हुए थे जिन्होंने सांप को सुरक्षित बहार निकलवाना ज्यादा बेहतर समझा। सुबह होते ही पड़ोस के मनोज जैन को इसकी जानकारी दी गई और उन्होंने बिना देरी किए स्नेक रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष जितेन्द्र सारथी को इससे अवगत कराया। जिसके फौरन बाद वे अपने टीम के सदस्य राजू बर्मन, राकेश मानिकपुरी के साथ ग्राम भैसमा पहुंचें और बड़ी सावधानी से नाग को बाहर निकाला और डिब्बे में भरा। यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई, जिसको देखने के लिए पूरा गांव इक_ा हो गया। नौबत यह आ गई की सड़क जाम हो गया। सारथी ने बताया कि श्रावण माह में नाग का दर्शन करना शुभ माना जाता हैं, भगवान शिव जी के गले में विराजमान नाग की पूरे भारत में पूजा की जाती है। साथ ही दूध चढ़ाया जाता हैं। यह बात अलग हैं कि सांप दूध नहीं पीते।

Spread the word