February 25, 2026

रविवार को बिलासपुर की टीम पहुंची कुदमुरा, मंगलवार को फिर आएंगे लकड़ी कटाई की जांच करने, डी एफ़ ओ, रेंजर ने छुपाई जानकारी

कोरबा 10 अगस्त। जिले के कोरबा वन मण्डल के कुदमुरा रेंज में बेशकीमती पेड़ों की अवैध कटाई की जांच के लिए रविवार को विभाग की एक टीम का आगमन हुआ था। अब यह टीम मंगलवार को एक बार फिर कुदमुरा आएगी।
जानकारी के अनुसार टीम कल दिन भर क्षेत्र में रही। सूत्रों का कहना है कि प्रारम्भिक रूप से अवैध पेड़ कटाई की पुष्टि हुई है। अब मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। विभागीय उड़नदस्ता की टीम ने मंगलवार को दोबारा जांच के लिए आने की सूचना विभाग को दी है।
सूत्रों से मिली इस खबर के बाद कोरबा दी एफ़ ओ और कुदमुरा रेंजर की गतिविधियां एक बार फिर सन्देह के दायरे में आ गई है। दरअसल आज सुबह इन पंक्तियों के लेखक ने रेंजर बी पी मरावी से चर्चा की थी तब उन्होंने पेड़ कटाई की जांच डिप्टी रेंजर और बिट गार्ड से कराने की जानकारी दी थी। इसी तरह डी एफ़ ओ ने भी पेड़ कटाई को लेकर गोल मोल जवाब दिया। रेंजर ने जहां गलत जानकारी दी वहीं डी एफ़ ओ ने जांच के लिए बिलासपुर से टीम आने के तथ्य को छुपा दिया। इससे साफ जाहिर होता है कि दाल में कुछ तो काला है? और शायद यह भी स्पष्ट संकेत मिलता है कि मामले को हल्का बनाने और रफा दफा करने का प्रयास किया जा रहा है?
ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word