February 25, 2026

कोरबा से प्रयागराज अयोध्या के लिए शुरू हुई बस सेवा

कोरबा 16 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ एवं उत्तरप्रदेश व बिहार प्रांत के यात्रियों के लिए सुविधाओं की कोरबा से उपलब्ध कराये जा रहे तोहफो में यातायात महासंघ कोरबा ने कोरबा से प्रयागराज अयोध्या के लिए राजधानी बस सेवा की सुविधा उपलब्ध कराकर एक और तोहफा देने का आगाज किया है।

यह वर्ष कोरबा से अपने रूट के अनुसार अपरान्ह 4.30 नया बस स्टैंड से बजे छूटेगी तथा मऊगंज सीधी प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद होते अयोध्या फैजाबाद अगले दिन 8.30 बजे पहुंचेगी। इसी तरह 12 बजे को छूटेगी और कोरबा नया बस स्टैंड 5 बजे सुबह उक्त राजधानी बस पहुंचेगी। यह बस सरायपाली, सारंगढ़ तक के नियमित यात्रियों को वहां से उपरोक्त स्थान तक पहुंचाने के लिए अपनी सेवाएं देगी। कोरबा यातायात महासंघ के अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष धीरू जोगी अयोध्या तक उपरोक्त बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करते रहे हैं।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word