October 2, 2024

एकलव्य विद्यालय छुरीकला में शालेय वार्षिकोत्सव व पालक सम्मेलन का आयोजन

कोरबा (छुरीकला)। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं पालकों की ओर से पालक सम्मेलन और शालेय वार्षिक उत्सव प्राचार्य वीरभद्र सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में विद्यालय स्टेडियम में पालक व शिक्षा समिति की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया।
शिक्षा समिति के पदाधिकारी व पालकों ने विद्या की देवी मां सरस्वती के छाया चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। पालक सम्मेलन व वार्षिक उत्सव मे उपस्थित पालकों का सम्मान छात्र-छात्राओं ने तिलक लगाकर पुष्प हार और स्वागत गीतों के साथ किया। शालेय वार्षिक उत्सव का आरंभ छत्तीसगढ़ राष्ट्र गीत अरपा पैरी के धार से किया गया। वार्षिकोत्सव में छत्तीसगढ़ी नृत्य सुआ, रावत, पंथी व करमा नृत्य के अलावा बच्चों ने नाटक, गीत, कविता पाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य वीरभद्र सिंह पैकरा ने कहा कि विद्यालय के बच्चों में शिक्षा क्षेत्र के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रूझान बढ़ने लगा है। सभी खेलों में छात्र ब्लॉक स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के खेलों में उत्कृट प्रदर्शन से अन्य छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ने लगा है। इसी प्रकार चित्रकला, निबंध, नाटक सहित अन्य प्रतियोगिता में बच्चे भाग ले रहे हैं। इसके लिए पालक और विद्यालय शिक्षक-शिक्षिकाओं का बहुत बड़ा योगदान मिल रहा है। कार्यक्रम को पालकों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय अधीक्षिका, शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा। अंत में आभार व्यक्त वीरभद्र सिंह पैकरा ने किया।

Spread the word