विधायक ने तेंदू की माला पहनाकर मुख्यमंत्री का किया आत्मीय स्वागत

-विनोद उपाध्याय

कोरबा (हरदीबाजार)। जनपद पंचायत पाली के ग्राम नोनबिर्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में अपने साथ रायपुर से पूर्व विधायक बोधराम कंवर को भी हेलीकॉप्टर में लेकर उतरे। यहां हेलीपेड पर उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त व विधायक कटघोरा पुरुषोत्तम कंवर व विधायक प्रतिनिधि भैयाराम यादव ने तेंदू की माला पहनाकर मुख्यमंत्री बघेल का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर मंडी उपाध्यक्ष कटघोरा रामशरण कंवर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मदनलाल राठौर, सभापति व जिला पंचायत सदस्य गणराज सिंह कंवर, प्रमिला कंवर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीरा कंवर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला, संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा चंद्रहास राठौर, सदस्य बीज विभाग निगम रमेश अहीर, सैय्यद कलाम, युवा कांग्रेस नेता विकास सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री कौशल श्रीवास, युवा कांग्रेस नेता धनंजय कंवर, गोपाल यादव, युवा कांग्रेस नेता दुर्गेश यादव, गुलशन जायसवाल, जनपद सदस्य संतोषी पाटले, सुनील दुबे, रामकुमार श्रीवास, मनमोहन राठौर, हरसेन महंत, रामप्रताप राठौर, दिलीप राठौर, श्रवण कश्यप, संतोष पोर्ते, लक्ष्मी बंजारे एवं कांग्रेस कार्यकर्ता के अलावा प्रशासनिक व ग्रामीण उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word