February 25, 2026

गणतंत्र दिवस पर विधायक डॉ. विनय जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण, लेंगे परेड की सलामी

0 स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभाग झांकियों का करेंगे प्रदर्शन
कोरबा।
जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम सीएसईबी ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। मनेन्द्रगढ़ विधायक एवं संचालक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड डॉ. विनय जायसवाल गणतंत्र दिवस के कोरबा जिले में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। वे सीएसईबी ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।
समारोह सुबह नौ बजे शुरू होगा। मुख्य अतिथि डॉ. जायसवाल मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ वासियों के लिए प्रेषित संदेश का वाचन करेंगे। कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। कोरोना के कारण पिछले वर्षों से सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो रहे थे और झांकी भी नहीं निकाली जा रही थी। इस बार स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न विभागों से शासन की विकास योजनाओं को प्रदर्शित करने वाले झांकियां भी निकाली जाएगी।

ranjan photo
Admin

Spread the word