February 25, 2026

लोकेश्वर बने भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साह की सहमति से नवीन मार्कण्डेय प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की है। बालको के पार्षद व मंडल महामंत्री लोकेश्वर चौहान को अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। लोकेश्वर के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाये जाने पर बालको क्षेत्र के जनता एवं संपूर्ण समाज के लोगों में हर्ष व्याप्त है।

ranjan photo
Admin

Spread the word