February 25, 2026

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का हाईस्कूल पाली में आयोजन, स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री को सुना लाइव

कोरबा (पाली)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा प्रोग्राम में देश भर में बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र छात्राओं से संवाद कर रहे हैं। साथ ही बच्चों को तनाव से मुक्त होकर एकाग्रता से विधा अध्ययन करने के टिप्स दे रहे हैं। उनके इस कार्यक्रम से देश भर के बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ रहा है। पाली स्थित हाईस्कूल में भी परीक्षा पर चर्चा प्रोग्राम रखा गया। इसमें हाई स्कूल पाली के लगभग 1000 बच्चे शामिल होकर अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात सुनी। इसके बाद बच्चे खुश और तनाव मुक्त नजर आए।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला संगठन प्रभारी गोपाल साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, भाजपा जिला मंत्री अजय जायसवाल, भाजयुमो पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, महामंत्री विवेक कौशिक, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, भाजयुमो मंडल महामंत्री विशाल मोटवानी, प्रीतम पटेल (मंटू) आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word