जरूरतमंदों के लिए दिए गए एंबुलेंस व शव फ्रीजर, कलेक्टर ने किया लोकार्पण


गेवरा-दीपका। कोयलांचल क्षेत्र गेवरा दीपका के जरूरतमंदों लोगों के लिए आधुनिक एम्बुलेंस और शव फ्रीजर का लोकार्पण कलेक्टर संजीव झा ने किया। ये दोनों सुविधाएं गेवरा के कोल कारोबारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप सिंह के द्वारा प्रदत्त की गई है। लोकार्पण अवसर पर कलेक्टर ने सामाजिक उत्तरदायित्व के इस भावना का सम्मान करते हुए दिलीप सिंह की प्रशंसा की,इन्होंने कहा कि इस अनुकरणीय पहल से और लोगो को समाज सेवा में आने की प्रेरणा मिलेगी। दिलीप सिंह ने  बताया कि कोलफील्डस और आसपास के इलाके में होने वाली घटनाओं तथा अन्य स्थिति में पीड़ितों को अस्पताल भिजवाने के लिए एम्बुलेंस की कमी है। ऐसे में प्रतिकूल हालात का सामना करना पड़ता है। इसे दूर करने की बात मन में कई दिनों से थी। इसी इरादे से शुरूआती स्तर पर एम्बुलेंस वाहन और शव फ्रीजर उपलब्ध कराया गया है। आगामी दिनों में और भी सहायता देने की योजना है। अभी 100 किलोमीटर तक यह सुविधा निःशुल्क है।  लोकार्पण  के मौके पर प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल, तनवीर अहमद, पत्रकार सुशील तिवारी, नितेश शर्मा, पार्षद गया प्रसाद चंद्रा, रामप्रवेश शर्मा, सुशील सिंह, अवधेश मेहता, अजय पांडेय, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय जायसवाल,उपाध्यछ सुरेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word