बिजली कर्मचारी संघ ने नए कार्यपालन अभियंता का किया स्वागत, समन्वय से काम करने पर जोर

कोरबा। छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ कोरबा वृत्त के प्रतिनिधियों ने कोरबा शहर के नवीन कार्यपालन अभियंता आर.के. चौहान से सौजन्य मुलाकात कर उनका पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर कोरबा वृत्त के सचिव यशवंत राठौर ने सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया और संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। बैठक में आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कर्मचारी हितों का ध्यान रखने तथा पावर कंपनी के कार्यों का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करने पर सहमति जताई गई।
संघ के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि नए कार्यपालन अभियंता के नेतृत्व में कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर होगा और कार्य प्रणाली में और अधिक सुधार आएगा। इस दौरान महासंघ के महामंत्री नवरतन बरेठ, कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश गांधी गुप्ता, सह-कोषाध्यक्ष गजेन्द्र कौशिक, रंजनी ओगरे, ओमी खैरवार, हरिश राठौर एवं गंगा प्रजापति सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।