October 5, 2024

जन कल्याणकारी योजनाओं से श्रमिकों का हो रहा आर्थिक उत्थान : नवीन

0 जांजगीर में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्य श्रम कल्याण मंडल सदस्य नवीन सिंह ठाकुर
कोरबा।
राज्य श्रम कल्याण मंडल छत्तीसगढ़ की ओर से श्रम विभाग की योजनाओं की पूरी जानकारी देने एवं प्रत्येक श्रमिक को पंजीयन कराकर लाभ लेने के संबंध में न्यू सर्किट हाउस जांजगीर में मंगलवार को श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, केएसके पावर एवं आसपास के संस्थानों में कार्यरत श्रमिक शामिल हुए।

मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन में उपस्थित राज्य श्रम कल्याण मंडल के सदस्य नवीन सिंह ने कहा प्रदेश की संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों के आर्थिक उत्थान हेतु अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रारंभ किया है, जिसका सीधा सीधा लाभ हमारे प्रदेश के श्रमिकों को मिल रहा है। श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों के सुखमय जीवन के लिए चल रही योजनाओं एवं नवीन योजनाओं नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, श्रद्धांजलि योजना, दिव्यांग सहायता योजना के प्रस्ताव दिये जाने की बात उन्होंने कही। सम्मेलन में प्रमुख रूप से सारिक रईस सदस्य-राज्य श्रम कल्याण मंडल, हरप्रसाद साहू, राघवेंद्र सिंह अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर, भगवान दास गढ़वाल अध्यक्ष नगर पालिका जांजगीर, दिनेश शर्मा सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, लोकेश साहू निज सचिव अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल, संतोष शर्मा नगर कांग्रेस जांजगीर, चुनामणी राठौर अध्यक्ष कृषि उपज मंडी, घनश्याम पाणिग्रही श्रम अधिकारी, शैलेंद्र तिवारी निरीक्षक श्रम, राहुल पटेल सहायक संचालक औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सहित काफी संख्या में श्रमिक, पार्षद, प्रमुख कांग्रेसजनों के साथ क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the word