पीएम आवास को लेकर 15 मार्च को विधानसभा घेराव पर जाने बनी रणनीति

0 भाजपा बालको मंडल की बैठक, बूथ सशक्तिकरण पर भी हुई चर्चा
कोरबा।
भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल की आवश्यक बैठक 10 मार्च को पार्षद कार्यालय सेक्टर-5 में रखी गयी थी। बैठक में आगामी 15 मार्च को प्रधानमंत्री आवास को लेकर विधानसभा घेराव जाने को लेकर अधिक से अधिक संख्या में बालको मंडल से जाने एवं 17 मार्च से बूथ को मजबूत करने के लिये बूथ सशक्तीकरण विस्तार कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में शक्ति केंद्र के सभी सयोजक, सहसंयोजक, विस्तारकों को कार्यकर्ता विवरणिका फार्म बांटा गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा पार्षद व महामंत्री लोकेश चौहान, महामंत्री शैलेन्द्र सिंह, कीर्तन राठौर, ईश्वर साहू, लखन चंद्रा, आलोक तिवारी, पार्षद गंगा राम, पार्षद तरुण राठौर, पार्षद नर्मदा लहरे, संपत यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना रेणुझा, महेश्वरी गोस्वामी, हेमलता निर्मलकर, रेनू प्रसाद, ज्योति परिहार, लाल बाहदुर एवं सभी संयोजक, सहसंयोजक, बूथ विस्तारक आदि उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word