एसपी ने किया थाना-चौकी प्रभारियों में फेरबदल

0 जंबो तबादला आदेश जारी
कोरबा।
पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण ने पहली बार थाना-चौकी प्रभारी का जंबो तबादला आदेश जारी किया है। एक दर्जन थाना और चौकी प्रभारी बदले गए हैं। तबादला आदेश शुक्रवार को जारी किया गया है।
सूत्र बताते हैं कई थानों के प्रभारी पहले से ही बदलने तय हो गए थे, लेकिन होली के कारण सूची रुकी हुई थी। बांगो में हुए हत्याकांड के बाद बांगो थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन देवगन भी जद में आ गए, जिन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है। कई थानों के प्रभारियों को दूसरे जगह की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी निरीक्षक सनत कुमार सोनवानी को मिली है। उन्हें साइबर सेल के साथ ही अब बालको थाने का अतिरिक्त प्रभार मिला है। निरीक्षक सोनवानी इससे पहले उरगा थाना का प्रभार संभाल रहे थे। वहीं बालको थाना का प्रभार संभाल रहे निरीक्षक मनीष नागर को लाइन भेजा गया है। करतला थाना प्रभारी तेज कुमार यादव को उरगा थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा को कुसमुंडा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक अविनाश सिंह को थाना पसान से अब श्यांग की जिम्मेदारी दी गई है। कुसमुंडा थाना प्रभारी राजेश जांगडे को पसान भेजा गया है। निरीक्षक अभय सिंह बैस श्यांग से बांगो थाना प्रभारी बनाए गए हैं। निरीक्षक राजेश चंद्रवंशी को रजगामार चौकी से करतला थाना प्रभारी बनाया गया है। सीएसईबी चौकी का प्रभार संभाल रहे उपनिरीक्षक प्रेमचंद साहू मानिकपुर चौकी प्रभारी बनाए गए हैं। यातायात में पदस्थ उपनिरीक्षक शिवकुमार धारी को सीएसईबी चौकी प्रभारी बनाया गया है। मानिकपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रहलाद राठौर को यातायात थाना भेजा गया है, वहीं सहायक उपनिरीक्षक अजय सिंह को रजगामार चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word