स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद बाइक चालक का पैर सिटी बस के पहिए में घुसा

कोरबा। कटघोरा नगर में शाम एक बड़ी दुर्घटना घटी, जिसमें कटघोरा निवासी बाइक सवार युवक हितेश कुमार महंत पिता कमलेश महंत हादसे का शिकार हो गया। उसकी बाइक एक स्कार्पियो से जा टकरायी। इसके बाद रितेश कुमार महंत कोरबा की ओर से आ रही सिटी बस के नीचे जा घुसा और उसका एक पैर सिटी बस के पहिये में फंस गया। यह घटना कटघोरा थाना के सामने हुई।
घटना की जानकारी होने पर कटघोरा थाना प्रभारी अश्विनी राठौर व पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आसपास जमा हो चुकी भीड़ को शांत कराते हुए वहां उपस्थित कुछ लोगों की मदद से पुलिस ने सिटी बस में फंसे हितेश के पैर को घंटे भर के रेस्क्यू के बाद बाहर निकाला। इस घटना में हितेश कुमार महंत के पैर में गंभीर चोट आई है। थाना प्रभारी ने तत्काल डायल 112 की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है। फिलहाल कटघोरा पुलिस ने घटना में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

ranjan photo
Admin

Spread the word