दक्षिणेश्वर हनुमान शिव मंदिर प्रगति नगर में महाआरती के बाद लगा भंडारा

कोरबा (दीपका)। श्री दक्षिणेश्वर हनुमान शिव मंदिर प्रगति नगर दीपका में संकट मोचन वीर बजरंगबली का प्रकट उत्सव पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। सर्वप्रथम वीर बजरंगबली के अनुष्ठान के बाद हवन पूजन किया गया और विशेष पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात श्रद्धालुओं की उपस्थिति में महाआरती की गई। मंदिर समिति एवं गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने समस्त नगरवासियों को मंदिर प्रांगण में बैठा कर भंडारा का प्रसाद वितरित किया। शाम को संगीतमय हनुमान चालीसा के साथ महिला समिति की ओर से भजन कीर्तन मंदिर में देर शाम तक किया गया।

मंदिर में सुबह 9 बजे विधिवत मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान जजमान लक्ष्मी तिवारी, सुशील तिवारी, स्नेहा पांडे, शैलेश पांडे के द्वारा पंडित सुंदरमणि तिवारी के विशेष सानिध्य में पूर्ण हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तजनों में देवेंद्र सोनी, राजेश शर्मा, सत्य प्रकाश मिश्रा, राजू महाराज, संतोष कर्ष, अविनाश यादव, ऋषि सिदार राजा, सौरभ पांडे, शुभम पांडे, केशव साहू, आकर्ष साहू, राहुल साहू, प्रशांत मिश्रा, प्रशांत साहू, केशव साहू, कृष्णा पांडे, मनीष साहू, शुभम महतो, घनश्याम मानिकपुरी, प्रियम शुक्ला, अनुराग तिवारी, कृष्णा पटेल, अंकित राजपूत, मनीष साहू, अर्पित द्विवेदी, सक्षम तिवारी, मनु तिवारी, हनी तिवारी समेत अनेक उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word