तुलसी नगर में कबाड़ चोरों ने काटे विद्युत खंभे

कोरबा। जिले में कबाड़ चोरों के हौसले बुलंद हैं। लगातार घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। कुछ इसी तरह के मामला तुलसी नगर क्षेत्र में सामने आया है। यहां नहर किनारे कबाड़ चोरों ने बाकायदा गैस कटर से लगभग आधा दर्जन से अधिक बिजली खंभों को ही काट डाला। शायद सुबह होने के कारण उसे नहीं ले जा पाए। जब मोहल्ले वालों ने सुबह उठकर देखा तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गई। इससे पहले कुछ दिन पूर्व एनटीपीसी क्षेत्र के एक विद्युत टावर को भी कबाड़ चोरों ने नुकसान पहुंचाया था। चोरों का हौसला इस कदर बढ़ गया कि पुलिस भी उन पर लगाम लगाने में विफल हो रही है। बरहाल पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। देखना होगा कि विद्युत वितरण की शिकायत के बाद पुलिस क्या कार्रवाई करती है, ताकि विद्युत खंभा काटने वाले सलाखों के पीछे पहुंच सके।

ranjan photo
Admin

Spread the word