October 9, 2024

भाजपा नेताओं ने दी दंतेवाड़ा के वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

कोरबा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव निर्देशानुसार बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिला के अरनपुर में नक्सलियों की ओर से किए गए ब्लास्ट में शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को नमन करते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा के सभी जिला मुख्यालयों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाना तय किया गया था। इसी तारतम्य में कोरबा के निहारिका नेताजी सुभाष चौक पर शहीद वीर जवानों को दीप जलाकर व 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, आईटी सेल के जिला संयोजक नवदीप नंदा, सोशल मीडिया जिला संयोजक अजय चंद्रा, मीडिया सह प्रभारी पवन सिन्हा, आरटीआई प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संतोष राय, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजू सिंह, प्रकाश अग्रवाल, सुमन सोनी, ज्योति वर्मा, रमा मिरी, चंदन सिंह, रितेश कुमार साहू, गोपाल लाखिया सिवान, राजेश सोनी, राजेश राठौर, संजीव शर्मा, शिव चंदेल, राम साहू, दिनेश वैष्णव, पंकज देवांगन, विनय राय, लक्ष्मण श्रीवास, पुष्पा चौहान, हारबाई यादव, देवेन्द्र सिंह, बलदेव दीवान, पुनीराम साहू, गोपलाल राठिया, धर्मपाल सोलंकी, गिरधारी रजक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the word