मक्का मदीना शरीफ हज उमराह के लिए चार लोग हुए रवाना

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
मुस्लिम समुदाय के लोगों में मक्का मदीना शरीफ हज उमराह का एक बेहतरीन मुकाम है। हर मुसलमान की दिली तमन्ना होती है कि उसे हज उमराह में जाने का मौका मिले। इसी कड़ी में कोरबा जिला के पाली ब्लॉक के ग्राम नुनेरा से नसीमा बानो, मुरली से शबनम बानो, नोनबिर्रा से रोशन अली एवं कोरबा से मोमिन बानो गुरुवार को बिलासपुर से सऊदी अरब के मक्का मदीना शरीफ उमराह के लिए रवाना हुए।

ranjan photo
Admin

Spread the word