विद्युत केबल को ट्रेलर ने लिया चपेट में, दो खंभे टूटे

-सुखदेव कैवर्त
कोरबा (बरपाली)।
कोरबा-चांपा मुख्य सड़क मार्ग पर शनिवार की सुबह सरगबुंदिया में नीचे झूल रहे 11 केवी लाइन को ट्रेलर ने तोड़ दिया था। इस कारण मार्ग में तीन घंटे सड़क जाम रहा। किसी तरह विद्युत कर्मियों ने सुधार कार्य कर आवागमन बहाल किया था। रात नौ बजे पुन: उसी विद्युत केबल को ट्रेलर ने तोड़ दिया। जोर के झटके के साथ सड़क के दोनों ओर लगे खंभे टूट गए। इस घटना के बाद पुन: सड़क मार्ग एक घंटे तक बाधित हो गया। इस दौरान कई ग्रामीण बाल-बाल बच गए। एक साइकिल विद्युत खंभे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। बरपाली सब स्टेशन से सरगबुंदिया फीडर को बंद कर टांसफॉर्मर से उस केबल को अलग किया गया। इस घटना से गांव की आधी बस्ती में विद्युत सप्लाई बंद रही।

ranjan photo
Admin

Spread the word