October 6, 2024

आदर्श नगर शनि मंदिर में मनाई गई जयंती, सांवरिया म्यूजिकल ग्रुप ने दी भजनों की प्रस्तुति

कोरबा। कुसमुंडा अंतर्गत आदर्श नगर स्थित शनिदेव मंदिर में शुक्रवार को भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही भगवान शनिदेव की आराधना के लिए क्षेत्र के भक्तों की बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी। मान्यता है कि शनिदेव नवग्रहों के स्वामी हैं।

कुसमुंडा स्थित शनिदेव को भक्त कुसमुंडा के राजा के रूप में पूजते हैं। इस अवसर पर मंदिर को पूर्णत: साज सज्जा से सुसज्जित करके भगवान शनिदेव की कथा का आयोजन किया गया था। व्यास मंच की ओर से पावन शनिदेव महराज व वट सावित्री की कथा को आशीष महराज के सुमधुर वाणी से श्रवण कराया गया। साथ ही सारंगढ़ से आए केशव साहू की सांवरिया मुजिकल ग्रुप ने बेहद सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। विधि विधान से शनिदेव का तैल अभिषेक किया गया। देर शाम भोग भंडारे कार्यक्रम भी चलता रहा। इस अवसर पार्षद शाहिद कुजूर और नगरजन ने भगवान शनिदेव की विशेष पूजा अर्चना कर कुसमुंडा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी सीताराम महराज, गुरुशरण राजपूत, केके चंदेल, राजू दीवान, शशिभूषण सिंग, राजेश्वर जायसवाल, संजय शर्मा, लक्की चंदेल, कुलदीप साहू, रामशरण साहू , लोचन राठौर , नंदकुमार यादव, जितेंद्र राठौर, अजय साव, कला देवी ठाकुर, पुष्पलता जायसवाल, कृष्णा यादव, उर्मिला साहू, सुभद्रा सिंह, लक्ष्मी केशरवानी सहित नगर के समस्त भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Spread the word