भाजपा ने 19 मंडलों के कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज

0 कार्यों की समीक्षा कर दिए गए दिशा निर्देश
कोरबा।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा चुनावी मोड में आ चुकी है। इसे लेकर लगातार कार्यकर्ताओं की बैठक ली जा रही है। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें रिचार्ज किया गया। जिला प्रभारी ने कार्यसमिति की बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दीनदयाल कुंज में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। जिला प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने जिले के 19 मंडलों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंडलों की समीक्षा के पश्चात कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए जायसवाल ने कहा कि जिले के कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि अपनी पूरी ऊर्जा व सामर्थ्य के साथ प्रदेश से प्रदान किए जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें। इससे पूर्व भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया। तत्पश्चात महासंपर्क अभियान के लोकसभा प्रभारी जोगेश लांबा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन, छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने भी संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से रामपुर विधायक ननकीराम कंवर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, जिला संगठन प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल, कोरबा विधानसभा के प्रभारी वी रामाराव, अशोक चावलानी, पवन गर्ग, महामंत्री संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल सहित जिले के सभी पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, मंडलों के प्रभारी व सह प्रभारी, मोर्चा के अध्यक्ष प्रकोष्ठ के संयोजक सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

ranjan photo
Admin

Spread the word