October 6, 2024

ईश्वर पर विश्वास रखकर सब उसके भरोसे छोड़ दें : नारायण

0 कथा के चौथे दिन भक्त प्रहलाद व नरसिंह अवतार कथा का रसपान कराया
-विनोद उपाध्याय

कोरबा (हरदीबाजार)।
श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान यज्ञ कटघोरा के समीप ग्राम लखनपुर (खुटरापारा) में गांव व क्षेत्र में सुख शांति कामना के लिए श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। 19 मई से कलश यात्रा के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ है। कड़ी धूप को देखते हुए रोजाना शाम 4 बजे से हरि इच्छा तक भागवताचार्य नारायण महाराज (श्री राधे कुंज आश्रम जंजगीरी रायपुर, भिलाई) के द्वारा मुखारविंद से कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा के चौथे दिन भक्त प्रहलाद चरित्र व नरसिंह अवतार, वामन चरित्र, समुद्र मंथन, श्रीराम कथा का रसपान कराया गया

कथावाचक आचार्य नारायण महाराज कहते हैं कि भगवान और भक्त में इतना प्रेम होना चाहिए कि भगवान से कुछ मांगने की जरूरत नहीं पड़ेेे। जो व्यक्ति अपने स्वामी भगवान से मांग करता है वह व्यक्ति एक व्यापारी का रूप होता हैै। जैसे हम भगवान की पूजा करते हैं और उसके बदले हम अपने इच्छा पूर्ति के लिए मांग करते हैं यह एक व्यापारी के रूप में होता है। हमें ईश्वर के प्रति विश्वास रख सब कुछ उसके ऊपर छोड़ देना चाहिए। जिस प्रकार से माता-पिता अपने बच्चों की देखभाल पालन पोषण करते हैं। इसी तरह भगवान भी अपने भक्तों पर दया रखतेेे हैं। हमें किसी भी चीज मांगने की जरूरत नहीं है। भगवान बिन मांगे सब कुछ दे जाता हैै। जिस प्रकार कथा में भगवान विष्णु जी नरसिंह अवतार लेकर हिरण्य कश्यप का वध करने के पश्चात भक्त प्रहलाद को भगवान नरसिंह ने अपने गोद में बैठाकर बोला बेटा तुम्हें क्या चाहिए। भक्त प्रहलाद ने बड़े ही सरल भाव से कहा प्रभु आपका आशीर्वाद ही मेरे लिए सब कुछ हैै। मुझे कुछ नहीं चाहिए। आप हमेशा मेरे पास रहिए, मेरे दिल में रहिए। श्रोताओं को भाव पूर्वक महाराज ने कथा रसपान करा कर अमृत रूपी गंगा में स्नान कराया।
0 खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत पहुंचे

अंबिकापुर से रायपुर जाते समय लखनपुर में श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करने व महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत सिंह भगत अपने परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने सपरिवार नारायण महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किये। इस दौरान कटघोरा नगर पालिका के अध्यक्ष रतन मित्तल, रोशन मोहम्मद, गोरेलाल यादव, आशुतोष शर्मा, जगदीश अग्रवाल, शशिकांत (निक्की) डिक्सेना, विनोद उपाध्याय उपस्थित रहे। कथा को सफल बनाने में रामगोपाल जायसवाल, राधिका जायसवाल, अवध बिहारी, संगीता जायसवाल, अन्न कुमार, श्रीमती मीना जायसवाल, सहित अजूराम, भरत लाल, शत्रुघ्न, लक्ष्मण जायसवाल, राम कृष्णा, मधुमालती, रमाकांत, रजनी, मनोज कुमार, मुरली, पितांबर, हरि ओम, मेहुल ,जगदीश जायसवाल सहित अन्य प्रयास कर रहे हैं।

Spread the word