October 6, 2024

कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं : फूलोदेवी

0 सांस्कृतिक भवन कटघोरा में कार्यकर्ता सम्मेलन, राज्यसभा सांसद ने महिला कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज
0 विधायक पुरुषोत्तम कंवर व महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने सांसद का किया स्वागत

कोरबा।
प्रदेश की कांग्रेस सरकार के किये गये व हो रहे और होने वाले अनेक विकास कार्यों सहित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक, हर बूथ व गांव के चौपाल तक पहुंचाना है। इसके साथ-साथ आगामी होने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाओं को लेकर सभी महिला कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी में जोड़ने और कांग्रेस पार्टी के विचारधाराओं को साझा कर पुन: प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाना है।

उक्त बातें मंगलवार को कटघोरा के सांस्कृतिक भवन में आयोजित जिला महिला कांग्रेस की बैठक व कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने कही। सांसद नेताम का प्रथम कटघोरा आगमन पर विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रभा सिंह तंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, विधानसभा प्रभारी ममता पैकरा ने स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक कंवर ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब धीरे-धीरे प्रदेश में चुनाव नजदीक आ रहा है। पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए आपका विशेष सहयोग व आशीर्वाद रहता है। आप सभी पार्टी विचारधारा के साथ प्रदेश कांग्रेस सरकार की सभी जनकल्याणकारी व जनहितैषी कार्यों को गांव, गली चौपाल, प्रत्येक बूथ स्तर तक पहुंचाएं, निश्चित ही आने वाले चुनाव में हमारी ही जीत होगी। नये पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र मुख्य अतिथि ने प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी शेख इस्तियाक, दीपका नगरपालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान, शहर अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, रामपुर विधानसभा प्रभारी रश्मि सिंह, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रेखा त्रिपाठी, प्रदेश सचिव कोरबा ममता कंवर, सीमा मरावी ब्लॉक अध्यक्ष कटघोरा शहर, संतोषी महंत ब्लॉक अध्यक्ष कटघोरा ग्रामीण, संतोषी पाटले ब्लॉक अध्यक्ष हरदीबाजार, फुलेश्वरी महंत ब्लॉक अध्यक्ष पोड़ी उपरोड़ा, पत्रिका खुरसेंगा ब्लॉक अध्यक्ष पाली, टाकेश्वरी शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष दर्री शहर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीरा कंवर, शांति देवी राजपूत, चंपा साहू, रुकसाना, आनद कुंवर, नेहा सारथी, रीता सिंह तंवर सरपंच, सत्या कंवर व जिला महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Spread the word