October 6, 2024

भाजपा जिला प्रभारी ने की रामपुर क्षेत्र में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा

कोरबा। भाजपा प्रदेश नेतृत्व की ओर से निर्धारित किए गए मंडलों के प्रवास के अंतर्गत जिले के रामपुर विधानसभा में जिला प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रभारी नं विधानसभा अंतर्गत करतला, कुदमुरा, उरगा, बरपाली व गढ़ उपरोड़ा में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। सभी मंडलों की कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई।
रामपुर विधानसभा के मंडल प्रवास कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए जिला प्रभारी जायसवाल ने कहा कि वर्ष 2018 के चुनाव में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी कम सीटों पर जीत कर आई थी, लेकिन इसके बावजूद भी रामपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के मेहनत की बदौलत रामपुर विधानसभा सीट भाजपा की झोली में आई थी। यह रामपुर क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और निष्ठा की बदौलत ही संभव हो पाया था। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से रामपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के कार्यकर्ता संगठन की रीति नीति सिद्धांतों को भली-भांति जानते हैं। मैं पूर्ण विश्वास से कह सकता हूं कि आगामी विधानसभा के चुनाव में भी निश्चित रूप से रामपुर विधानसभा में भाजपा का कमल खिलेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामपुर विधायक व पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, जिला महामंत्री टिकेश्वर सिंह राठिया उपस्थित रहे। मंडल प्रवास कार्यक्रम व मंडल की कार्यसमिति बैठक में सभी पांचों मंडल के पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य, शक्ति केंद्रों प्रभारी, संयोजक सहसंयोजक व बूथ के अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the word