October 11, 2024

बड़े ही नहीं छोटे से छोटे प्रयासों से भी पर्यावरण को किया जा सकता है संरक्षित : पिस्दा

0 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने मनाया पर्यावरण दिवस
कोरबा।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विशवविद्यालय सेवा केंद्र में भी विशव पर्यावरण दिवस के मौके पर कार्यक्रम का रखा गया। कार्यक्रम आध्यात्मिक ऊर्जा पार्क तुलसीनगर गेवराघाट में रखा गया। इसमें प्रमुख रूप से क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी शैलेष पिस्दा, कनिष्ठ वैज्ञानिक माणिकलाल चंदेल, उप प्रबंधक सेंट्रल वर्कशॉप नवीन पांडे, मुख्य रसायन अधिकारी गोवर्धन सिदार, सेवा केंद्र की संचालिका बीके रुकमणी उपस्थित थीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा केंद्र परिसर में पौधारोपण कर किया। इस मौके पर पर्यावरण अधिकारी शैलेष पिस्दा ने कहा कि अपने दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव से भी हम पर्यावरण की सेवा कर सकते हैं। जन्मदिन हो या कोई खास मौके पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी पालना भी करें जब भी घर से बाहर निकलें तो बिजली पंखे सभी बंद कर जाए। इससे भी हम पर्यावरण की सेवा कर सकते हैं। वैज्ञानिक माणिकलाल चंदेल ने कहा जो भी चीज हम इस्तेमाल करते हैं यह ध्यान देना होगा कि उससे पर्यावरण प्रदूषित न हो। अपने दैनिक जीवन में हो सके तो कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करें और पर्यावरण को बचाने में अपना सहयोग दें। नवीन पांडे ने भगवान का अर्थ बताते हुए कहा कि भूमि, गगन, वायु, अग्नि और नील अर्थात जल इन पांचों तत्वों के मालिक परमपिता परमात्मा है। और हमारा देह भी इन्हीं पांच तत्वों से मिलकर बना है कहा कि भूमि को हम जितना प्रदूषित कर रहे हैं उतना भोजन भी हमारा प्रदूषित होगा। अंत में बीके रुकमणी ने कहा कि पर्यावरण से हमें बहुत सुख मिलते हैं। सांस लेने के लिए ऑक्सीजन देते हैं लेकिन हमारे मन और विचार सबसे ज्यादा दूषित हो गए हैं। इसकी तरंगे सारे विश्व में फैल रही है जिससे और प्रदूषण बढ़ रहा है। मन तनावग्रस्त चिंताग्रस्त हो गया है। परमात्मा ने इसका बहुत ही सुंदर उपाय बताया है कि अपना मन मेरे मन में लगा दो तो विचारों की शुद्धि हो जाएगी और वातावरण भी शुद्ध हो जाएगा। कार्यक्रम के अंत में ख्यातिप्राप्त कवियत्री अंजना सिंह ठाकुर ने पर्यावरण के प्रति अपने स्नेह को कविता के माध्यम से प्रकट किया। उपस्थित समस्त अतिथियों ने आध्यात्मिक ऊर्जा पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा करने में सहयोग दिया। विशव पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी ने पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प भी लिया। मंच का संचालन संस्था के शेखर राम ने किया। बीके लीना ने सभी को राजयोग करा कर शांति की अनुभूति कराई। इस अवसर पर संस्था के समस्त सदस्यों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Spread the word