सुत सारथी समाज बिलाईगढ़ ब्लॉक का गठन, लोकेश अध्यक्ष नियुक्त

0 मीना सारथी अध्यक्ष व संतोषी बनी साचिव
कोरबा।
नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सुत सारथी समाज की बैठक रविवार 4 जून को आयोजित किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष अरविंद सारथी, उपाध्यक्ष महेश सारथी, महासचिव मनहरण सारथी, युवा अध्यक्ष उमेंद्र प्रसाद सारथी, उपाध्यक्ष संतोष सारथी, महासचिव मोहन सारथी, जिला महिला अध्यक्ष रेवती सारथी उपस्थित रहीं। इस दौरान बिलाईगढ़ ब्लॉक का गठन किया गया। अध्यक्ष लोकेश सारथी गाताडीह, उपाध्यक्ष शिवचरण सारथी बिलाईगढ़ एवं ब्लॉक महिला अध्यक्ष मीना सारथी बिलाईगढ़, सचिव संतोषी सारथी बिलाईगढ़, उपाध्यक्ष रानी सारथी बिलाईगढ़, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीन सारथी बिलाईगढ़ चुनी गईं। इसके अलावा बैठक में सामाजिक गतिविधियों सहित अन्य कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समाज के समस्त सम्माननीय बड़े बुजुर्ग एवं महिलाएं, युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word