ढेलवाडीह के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 15 घायल

कोरबा। जिले में सड़क हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। ढेलवाडीह क्षेत्र में हुए हादसे में एक पिकअप पलट गई। पिकअप में सवार 30 लोगों में से 15 को चोटें आई है। उन्हें उपचार के लिए कटघोरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बरीडीह में छठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने एक पिकअप में लगभग 30 लोग चैतमा से बरीडीह जा रहे थे। इस दौरान ढेलवाडीह के समीप चालक से वाहन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे जाकर पलट गई। वाहन के पलटते ही सवार लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वाहन में 30 लोग सवार थे। उनमें से 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 8 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। हादसे की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई। डायल 112 के जवानों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

ranjan photo
Admin

Spread the word