केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह पहुंचे बनवारी के निवास, जाना कुशलक्षेम

कोरबा। केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एक दिवसीय कोरबा प्रवास पर पहुंचे थे। कोरबा प्रवास के दौरान कुलस्ते पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल से मिलने उनके दुरपा रोड स्थित निवास पर पहुंचे। यहां नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री कुलस्ते का स्वागत किया। कुलस्ते ने बनवारी लाल का कुशलक्षेम जाना, साथ ही पुराने दिनों की चर्चा भी की। कुलस्ते और अग्रवाल साथ में मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य भी रहे हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, पाली तानाखार के पूर्व विधायक रामदयाल उइके, पार्षद सुफल दास महंत, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बद्री अग्रवाल, नवदीप नंदा, अजय चंद्रा, वैभव शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word